रवि सिंह
दुद्धी सोनभद्र। सर्प काटने से वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गया ।बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका महिला के पुत्र देव कुमार ने बताया कि मेरी माता 79 वर्षीय लालमणि पत्नी स्व विश्वनाथ निवासी ग्राम कोंगा लकड़ी झूरी खाना बनाने के लिए बीनने जा रही थी कि किसी बिषैले सर्प ने पैर में काट लिया। जिससे वह अचेत हो गई। परिजनों ने अचेतावस्था में आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया। जहाँ इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
