रवि सिंह
दुद्धी सोनभद्र। रजखड़ गांव की ग्राम प्रधान व दुद्धी प्रधान संघ अध्यक्ष गुंजा कुशवाहा ने गांव के लेखपाल पर भू माफियाओं से सांठ गांठ कर ग्राम सभा की भूमि बेचने का आरोप लगाया है ,गुंजा देवी ने मामले की जांच कर तत्काल लेखपाल को गांव से हटाये जाने की मांग उठाई है| गुंजा देवी ने तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के नाम उपजिलाधिकारी सुरेश राय को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि रजखड़ गांव में वर्तमान समय मे तैनात लेखपाल विनय गुप्ता के द्वारा गांव के किसानों को वेबजह परेशान किया जा रहा है तथा गांव के चंद लोगों से मिलकर एक दूसरे की भूमि को ग़लत नापी करके ,झगड़ा लगाने का कार्य किया जा रहा है इसके साथ ही उक्त लेखपाल के द्वारा ग्रामीणों का शोषण भी किया जा रहा है|गांव में मृतक के आश्रितों का वरासत कई सालों से नहीं किया जा रहा है,बच्चों के जाति ,आय ,निवास पर समय से रिपोर्ट नहीं लगाया जा रहा है तथा रिपोर्ट लगवाने की बात आवेदक द्वारा कहने पर आवेदन निरस्त करने की धमकी के साथ आवेदन भी निरस्त कर दिया जा रहा है|गांव के विकास कार्यों में भी इनके द्वारा कोई सहयोग नही किया जा रहा है|ऐसे में लेखपाल को तत्काल अन्यत्र स्थानांतरण किया जाना जनहित में न्यायसंगत होगा|
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
