सोनभद्र। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने अवगत कराया है कि जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के 91 व्यक्ति 1995 से 2005 के बीच व्यवसाय हेतु टर्म लोन योजना के तहत ऋण प्राप्त किए थे जिनका 5 वर्षों में ब्याज सहित धनराशि वापस करनी थी, परंतु एक दो लोगों को छोड़कर बाकी किसी ने अपने मूलधन सहित ब्याज को नहीं चुकाया जिसके कारण उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम आर्थिक संकट का शिकार हुई। उक्त के क्रम में विभाग द्वारा प्रेस विज्ञप्ति एवं व्यक्तिगत नोटिस जारी करते हुए बकायदारों को बकाया ऋण धनराशि अभिलंब जमा करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके संबंध में किसी भी प्रकार की सहयोग और जानकारी हेतु कार्यालय अल्पसंख्यक विभाग सोनभद्र कमरा नंबर 60 विकास भवन लोढी रॉबर्ट्सगंज में संपर्क करने अथवा मोबाइल नंबर-9198925133/8083684020 पर सम्पर्क के लिए निर्देशित किया गया है, परंतु उपरोक्त निर्देशों के बावजूद ऋणधारक अनुपालन नहीं कर रहे हैं ,जिसको लेकर विभाग द्वारा आर०सी० जारी कराने और राजस्व विभाग के सहयोग से बकाया ऋणधन वसूली के निर्देश दिए गए हैं।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
