
संवाददाता–संजय सिंह
सोनभद्र। 10 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में पतंजलि योगपीठ सोनभद्र जिला महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकट मोचन द्वारा लगातार तीन स्थानों पर एक के बाद एक निःशुल्क योग शिविर का कार्यक्रम आयोजित किया गया सबसे पहला कार्यक्रम रामलीला मैदान चुर्क सोनभद्र सुबह 5बजे से तथा दूसरा कार्यक्रम राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में आयोजित किया तथा तीसरा कार्यक्रम वृद्धाआश्रम लोढी में किया गया और आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के इस योग के आगाज को जो कि आज पूरे 10 वर्ष हो गए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में हमें मनाते हुए उन्होंने जो अलग जगह दिया है उसे हम पूरे भारत में ही नहीं पूरे विश्व में बिखेर रहे हैं और हर एक व्यक्ति 21 जून को योग करते हुए दिखाई देते हैं और जैसा कि आज प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास तथा प्राणायाम और ध्यान कराया गया और समापन करते समय हास्य आसान कर करके सभी को यह शपथ दिलाई गई की आप सभी आज से ही नियमित अपने दिनचर्या में योग को सम्मिलित करें और जैसे नियम पूर्वक नित्य क्रिया करते हैं इसी प्रकार से योग को भी अपने दिनचर्या में जोड़ लीजिए और प्रतिदिन अपने शरीर के लिए अपने परिवार के लिए अपने नगर के लिए अपने देश के लिए मात्र 30 मिनट का समय अपने ऊपर दीजिए और अपने आप को स्वस्थ बनाया तथा पतंजलि योगपीठ योगी संकट मोचन ने सभी को इस चीज का शपथ दिलाया और हास्य आसन के साथ योग संदेश पुस्तिका भी सभी को दिया रामलीला मैदान चुर्क में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष महोदय को अंगवस्त्र और संदेश पुस्तिका से सम्मानित किया गया तथा वहीं राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में डायरेक्ट जीएस तोमर सहित सैंकड़ों बच्चों ने एक साथ योग किया और योगी संकट मोचन द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज के बच्चों को और बच्चियों को संदेश पुस्तिका प्रदान कर उन्हें भी शपथ दिलाई गई कि आज से ही आप स्वयं की रक्षा के लिए प्रतिदिन योग करेंगे किसी कड़ी में आगे वृद्धाआश्रम पहुंचकर वृद्ध जनों की बातों को सुनकर योगी संकट मोचन द्वारा वहां भी योग कराया गया तथा उसके बाद वहां पर उपस्थित वृद्ध जनों को अंग वस्त्रम देकर तथा पतंजलि के बैच को लगाकर सभी वृद्ध जनों को सम्मानित किया गया और उनको यह आश्वासन दिया गया कि बीच-बीच में आकर उनकी सेवा करता रहूंगा।

Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार