सोनभद्र। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी किरन श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि, उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित टूल-किट्स वितरण योजनान्तर्गत परम्परागत कारीगरों एवं उद्योग में रुचि रखने वाले प्रशिक्षण प्राप्त एवं अनुभवी व्यक्ति कार्य करने वाले इच्छुक उद्यमियों को निःशुल्क मोटराइज्ड दोना-पत्तल मेकिंग मशीन देकर स्वरोजगार उपलब्ध कराये जाने का प्राविधान है। दोना-पत्तल बनाने वाले इच्छुक कारीगर/उद्यमी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय पिपरी रोड निकट मिशन अस्पताल रावर्ट्सगंज सोनभद्र से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 12 सितम्बर,2024 निर्धारित की जाती है। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन पत्र स्वीकार्य नही किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये अधोहस्ताक्षरी के सीयूजी मो. 9580503175 एवं 7007262833 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
