रिपोर्ट रवि सिंह
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया गाँव में महीने से जले ट्रांसफार्मर नही बदले जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार देर शाम प्रदर्शन कर नराजगी जतायी। ग्रामीणों का कहना हैं कि 1912 पर कंप्लेंट करने के बाद भी आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदली गई और 16 केवीए का ट्रांसफर बदले जाने को लेकर बिजली विभाग के जेई से जब ग्रामीण वार्ता करते हैं तो सीधे मुंह जवाब भी नहीं देते। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग का व्यवहार उपभोक्ताओं के प्रति ठीक नहीं है।

इसी कारण महीने भर से ट्रांसफार्मर जला पड़ा है, और गांव में अंधकार छाया हुआ है सभी आदिवासी ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर बाल्टी लेकर विरोध प्रदर्शन किया और ट्रांसफार्मर जल्द से जल्द लगाने की मांग किया। इस दौरान चिंता देवी,राजकुमारी देवी, देव कुमारी, मुन्नी देवी, अनीता,लीलावती देवी,सविता,मन बसिया, जिंदलाल गौड़, सुखलाल,रामदुलारे,शिवबालक, राजकुमार, श्रीकिशुन,ज्ञान दास, गुलाब, राकेश कुमार, राम लखन सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
