सोनभद्र। पंडित परमेश्वर प्रसाद मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बभनौली तेंदू में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री की जयंती काफी धूमधाम के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नपा अध्यक्ष अजय शेखर रहे। सर्वप्रथम गांधी एवं शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तदोपरांत मां सरस्वती वंदना एवं रघुपति राघव राजाराम, पति तपावन सिता राम गाकर दोनों महापुरूषों को स्मरण किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सिंह ने छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सत्य और अहिंसा गांधी जी के ऐसे दो अमोघ अस्त्र थे,जिसके समक्ष सम्पूर्ण विश्व नतमस्तक है। अमन शान्ति के लिए आज पूरे विश्व में गांधीवादी विचार धारा अपनाने की आवश्यकता है। गांधी जी के सपने को साकार करने के लिए स्वच्छता के लिए स्वयं एवं दुसरो को सजग करने की जरूरत है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष गोपी नाथ गिरी संतोष गिरी सहायक अध्यापक विनोद कुमार सिंह सृष्टी सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित थे।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
