हमीरपुर। देश मे किसानों को अन्न दाता कहा जाता है,जो अपना खून पसीना बहाकर लोगो के पेट के लिए निवाले का इंतजाम करता है लेकीन अगर यही अन्न दाता को पुलिस लाठी डंडो से पीटे तो आप इसे क्या कहेंगे,ऐसा ही यूपी के हमीरपुर जिले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है,इस वीडियो में खाद लेने के लिए खाद वितरण केंद्र में जमा किसानों को लाइन में लगाने के लिए पुलिसकर्मी उन्हें डंडा से पीटता नजर आ रहा है, वीडियो वायरल होने के बाद किरकिरी से बचने के लिए पुलिस अधिकारियों ने आरोपी पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर करते हुऐ हुए मामले की शुरू कर दी है।

मामला जिले के सुमेरपुर थाना कस्बे के कॉपरेटिव सोसाइटी का है जहाँ आज भी हर दिन की तरह सैकड़ो किसान खाद लेने के लिए सुबह से खाद वितरण केंद्र के बाहर लाइन में खड़े थे,किसानों की भीड़ अधिक होने से किसानों के बीच लाइन में लगने के लिए घक्का मुक्की होने लगी ,जिसके बाद वहां तैनात पुलिस कर्मी ने किसानों को डंडे से मार कर लाइन में लगाना शुरू कर दिया, जिसका वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया ,जिसके बाद लोग पुलिस की कार्यशैली में सवालिया निशान लगा रहे है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
