सोनभद्र( गिरीश तिवारी अरविंद दुबे) जिलाधिकारी बीएन सिंह ने अवगत कराया है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 26 नवम्बर,2024 को संविधान दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगें, मुख्य कार्यक्रम लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित किया जायेगा, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा की जायेगी, जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट के सभागार में प्रातः 09.30 बजे से होगा। उक्त कार्यक्रम का आयोजन जनपद के नगर निकायों, जिला पंचायतों,निकाय पंचायतों, ग्राम पंचायतों में जन प्रतिनिधिगण की उपस्थिति में किया जायेगा, उक्त कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा/छाया चित्र के समक्ष संविधान के प्रति के साथ संविधान के प्रस्तावना का वाचन भी किया जायेगा, संविधान दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों व नगर निकायों में स्वच्छता का विशेष अभियान भी चलाया जायेगा, आयोजित कार्यक्रमों का फोटोग्राफ्स, वीडियो क्लीप भी संसदीय कार्य विभाग की ई-मेल आई0डी0 पर उपलब्ध कराया जाना भी सुनिश्चित किया जाये।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
