डाला/सोनभद्र (गिरीश तिवारी अरविंद दुबे)- चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत डाला के बारी स्थित वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग के फ्लाई ओवर पर फैले पत्थर से एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार पत्रकार मामूली रूप से घायल हो गए ।जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 9 बजे डाला से चोपन की तरफ एक बाइक से जा रहे डाला निवासी पत्रकार बृजेश शर्मा उर्फ मंटू शर्मा बारी स्थित वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग के फ्लाई ओवर पर गिरे पड़े पत्थर से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर सड़क पर ही गिरे पड़े रहे, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट लग गयी। वहीं गनीमत रही कि उस दौरान वहा से कोई तेज रफ्तार वाहन नहीं गुजरा जिससे बड़ी दुर्घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों व स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर पहुंचा दिया गया।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि स्थानीय पत्थर खनन क्षेत्र से पत्थर को परिवहन कर रहे तेज रफ्तार टीपर वाहनों से पत्थर गिर कर हाइवे पर यहाँ-वहाँ पड़ा रह जाता है। पत्थर से आए दिन आने जाने वाले बाइक व अन्य वाहन सवार अनियंत्रित होकर घायल हो जाते है। हाइवे पर गिरे पत्थर से बड़ी घटना दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रह रही है। यदि टीपर वाहनों से हाईवे पर गिर रहे पत्थरों पर रोकथाम नहीं लगाया गया तो बड़ी दुर्घटना भी घटित हो सकती है। टीपर वाहनों से हाइवे पर गिर रहे पत्थर पर रोकथाम कराए जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कंपनी सहित खनिज विभाग व स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
