डाला,सोनभद्र(राकेश पाठक) :- चोपन थाना अंतर्गत काम पर जाते समय एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति सड़क सुरक्षा चेतावनी चिन्ह से टकराकर घायल हो गया जिसके बाद उसका इलाज अस्पताल से चल रहा है 14 दिसंबर दिन शनिवार की रात्रि मोटरसाइकिल सवार पंकज कुमार पुत्र लाल बहादुर यादव ग्राम मझगांव,भदोही क्रशर उद्योग में काम करता था वह रात्रि में लगभग 8 बजे ओबरा की तरफ जा रहा था कि बग्घानाला के पास रास्ते में टोल प्लाजा कंपनी द्वारा मार्ग पर सीमेंटेड सड़क सुरक्षा चेतावनी चिन्ह लगवाया गया था रात के अंधेरे में रंगाई पुताई के अभाव में दिखाई ना देने के कारण टकरा गया और वही गिरकर घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है !
इस घटना के बाद टोल कर्मियों द्वारा मार्ग पर खड़े किए गए सड़क सुरक्षा चेतावनी चिन्ह का रंग रोगन कर दिया है ।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
