सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी):- जनपद में अब 26 जनवरी से बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा। इसको लेकर जिलाधिकारी बीएन सिंह ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश जारी कर दिया है।सड़क सुरक्षा में सुधार को लेकर पूरे प्रदेश में नो हेलमेट-नो फ्यूल की व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत पंपों पर बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। नई व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए डीएम ने पेट्रोल पंप संचालकों को पत्र भेजा है। ऐसा न करने वालों पर सख्ती की जाएगी।सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि रोकने के लिए शासन गंभीर है,अधिकतर हादसों में बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों की जान अधिक जाती है। यातायात नियमों का पालन करने के लिए हर साल सड़क सुरक्षा पखवारा और सड़क सुरक्षा माह का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाता है। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की ओर से मोटर अधिनियम को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया है। शासन की सख्ती के बाद अब जिले में इसको कड़ाई से लागू करने की कवायद शुरू हो गई है। जिले में बिना हेलमेट के पेट्रोल न देने का आदेश जारी कर दिया गया ।डीएम बीएन सिंह ने जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया है कि 26 जनवरी से नो हेलमेट, नो फ्यूल नियम सख्ती से लागू किया जाए। डीएम ने लोगों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। 26 जनवरी से किसी भी ऐसे दो पहिया वाहन चालक को पेट्रोल का विक्रय नहीं किया जाएगा, जिसके चालक और सहयात्री ने हेलमेट नहीं पहना हो। इसके अलावा पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा को क्रियाशील रखने निर्देश दिया। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली असामयिक मृत्यु और गंभीर चोटों को रोकने के लिए व्यवस्था बनाई गई है
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
