दुद्धी /सोनभद्र(रवि सिंह) स्थानीय कस्बा दुद्धी मे गुरुवार की रात शबे बरात का पर्व बड़े ही अकी़दत और एहतराम के साथ मनाया गया | मुस्लिम धर्म कैलेंडर के हिसाब से शबे बरात का पर्व शाबान महीने की 15 तारीख को मनाया जाता है जिसमे सभी मुस्लिम धर्म के लोग अपने- अपने घरों को साफ सुथरा करके मोमबत्ती और विद्युत झालरों से घरों को सजा कर पूरी रात इबादत मे मशगूल रहते हैं | त्यौहार मे घर की औरतें चना , सूजी , खोवा और मैदा का हलवा और बर्फी बनाकर फातिया दिलाकर अपने अपने मरहूमीन ( पुर्वजों) के लिए दुआ करते हैं । कस्बे के जामा मस्जिद मे आज की रात मिलाद शरीफ का प्रोग्राम मस्जिद कमेटी के द्वारा किया गया था । जिसमे धर्मगुरु हज़रत नसीरे मिल्लत के साहबजादे मसऊद रजा़ और मौलाना गुलाम सरवर की तकरीर के साथ हाफिज सैय्यद फखरुद्दीन साहब के साथ दीगर नातिया शायरों ने नातेपाक पढ़ कर वहां मौजूद लोगों के ईमान को ताजा कर दिया । इस दौरान रजा़ जामा मस्जिद दुद्धी के ईमाम हाफिज़ सईद अनवर सहित सैकड़ों की संख्या बच्चे, नवजवान और बुजुर्ग लोग मौजूद रहें |
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
सम्पादकीयMay 13, 2026देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंचे जिलाधिकारी,घायलों का जाना हाल
