(अरविंद दुबे, गिरीश तिवारी ):
मौसम एलर्ट: उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से और बुंदेलखंड के इलाकों में बुधवार को तपिश से लोगों का बुरा हाल रहा। बृहस्पतिवार के लिए मौसम विभाग की ओर से प्रयागराज, वाराणसी समेत प्रदेश के 13 जिलों में उष्ण दिन की चेतावनी जारी की गई है। अच्छी खबर ये है कि 27 मार्च से अगले दो-तीन दिन तेज रफ्तार पछुआ हवाएं चलेंगी और तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट से तात्कालिक राहत मिलेगी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 27 मार्च को दक्षिणी यूपी और झांसी समेत बुंदेलखंड के कुछ इलाकों में उष्ण दिवस की परिस्थितियां हैं। इसके बाद अगले दो-तीन दिन तेज रफ्तार पछुआ हवाओं के जोर से तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट आएगी। इसके बाद फिर से तापमान चढ़ने का दौर शुरू होगा।
जानें क्या है उष्ण दिवस
जिन इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के पार चला जाए, हीटवेव जैसे हालात हों और पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जाए, ऐसी स्थिति वाले दिनों को उष्ण दिवस कहते हैं।
इन इलाकों में है उष्ण दिवस की चेतावनी
प्रयागराज, वाराणसी, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही , कानपुर नगर, रायबरेली व आस-पास के इलाकों में।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026लोहरा पावरहाउस के पास ट्रेलर में कार की टक्कर, युवक घायल
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास