दुद्धी /सोनभद्र (रवि सिंह)-क़स्बा स्थित वार्ड नo2 निवासी सीएचसी दुद्धी से सेवानिवृत्ति हुए शम्भू पाण्डेय उर्फ़ पाण्डे जी की पत्नी शैला पाण्डेय 62 वर्ष का आज बुधवार के दिन सुबह 5:30 बजे हृदय की गति रुकने के कारण मौत हो गई।
जिससे परिजनों सहित कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।आपको बता दे कि शम्भू पाण्डेय जो क्षेत्र मे पाण्डे जी के नाम से जाने जाते रहे है। जिन्होंने ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी मे लोगो की निश्वार्थ भाव से सेवा किया था। जिन्हे आज भी लोग ढूंढ़ते है। और इनके द्वारा किये गए सेवा को याद करते है। सेवानिवृत होने के बाद भी ये वर्तमान समय मे प्रसाद कुंवर हॉस्पिटल मे जनता को स्वास्थ्य सेवा की सुविधा दे रहे है। श्री पाण्डे बड़े ही मिलनसार व खुशमिजाज किस्म के व्यक्ति है।जिन्होंने जरुरत मंदो की हमेसा मदद किया है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
