सोनभद्र: (रवि सिंह)-मंगलवार को बीआरसी,दुद्धी में सेवानिवृत हो रहे वरिष्ठ शिक्षकों का विदाई समारोह धूमधाम से भावुक पलों के बीच मनाया गया।इस सत्र में सेवानिवृत हो रहे प्रधानाध्यापक मो सलीमुल्लाह(UPS डुमरडीहा मध्य),मो यामीन ( प्रा वि पतेरी खोली)ने बारी बारी से ब्लॉक दुद्धी में बिताए अपने यादगार संस्मरण सुनाए।उन्होंने कहा कि दुद्धी हमेशा उनके यादों में रहेगा।यहां से जो प्यार व सम्मान मिला व अविस्मरणीय रहेगा।मुख्य अतिथि बीएसए सोनभद्र श्री मुकुल आनंद पाण्डेय,विशिष्ट अतिथि जय किशोर वर्मा( डीसी), लोकेश मिश्रा (Beo कोन),राकेश पाण्डेय (Beo करमा) ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम के प्रारंभ होने की घोषणा की। मुख्य अतिथि श्री पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक ही ऐसा पद है जिसे राष्ट्र निर्माता का दर्जा मिला है अर्थात आप छोटे छोटे बच्चों के व्यक्तित्व का जैसा निर्माण करते हैं वैसा ही देश का भविष्य बनता है।शिक्षक विद्यार्थियों से न केवल भौतिक वरन भावनात्मक रूप से भी जुड़े रहते हैं।जो शिक्षक ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करते हैं उन्हें समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।

बीईओ श्री महेंद्र मौर्या ने कहा कि दोनों ही वरिष्ठ शिक्षक कर्मठ व स्वच्छ छवि वाले हैं।आगामी जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।विशिष्ट अतिथि बीईओ कोन व करमा ने भी शिक्षकों को संबोधित किया।वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन ने दोनों ही वरिष्ठ साथियों को विदाई देते हुए विदा हो रहे साथियो से सम्बंधित अपने संस्मरण भी सुनाए।उन्होंनेआगामी जीवन के लिए शुभेच्छा व्यक्त की। वरिष्ठ शिक्षक सदानंद मिश्र ने सबको धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान करना हम सबके लिए नैतिक कर्तव्य है।
इस मौके पर शिक्षक गोपाल गुप्ता के असामयिक निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त की गई।
कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र चौबे, अविनाश गुप्ता और संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर सुनील पांडेय,शैलेश मोहन,सदानंद मिश्र,जितेंद्र चौबे,भोलानाथ,सर्वेश त्रिपाठी, मुसईराम,अविनाश,प्रवीण द्विवेदी,विरेंद्र बहादुर, मो आजम,राकेश शर्मा,विजय गुप्ता,बिहारी लाल,वरुण यादव,गौरव चौधरी,राजेश झा, लल्लूराम,उज्ज्वल मौर्य,बलवंत सिंह,बृजेश मौर्य, बृजकुमारी सिंह, आदि उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
