सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-जनपद के करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरबसपुर गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। स्नान के दौरान तालाब में डूबने से दो मासूम किशोरों की मौत हो गई। यह घटना न केवल दो परिवारों पर कहर बनकर टूटी, बल्कि पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालू (8 वर्ष) पुत्र दिनेश बैगा एवं शिवम् (12 वर्ष) पुत्र महेन्द्र बैगा, निवासी ग्राम बनरदेवा की बैगान बस्ती, रविवार की शाम से अपने घर से लापता थे। रात भर परिजन उन्हें ढूंढते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह जब बरबसपुर गांव के तालाब में स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों के शव को पानी में उतराया देखा, तो गांव में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही करमा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस भिजवाया।मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रो-रोकर उनका बुरा हाल है। वहीं, बनरदेवा गांव और बैगान बस्ती में मातम पसरा हुआ है। मासूमों की असमय मौत ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं।
गांव वालों की मानें तो यह तालाब पूर्व में भी जान ले चुका है, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम अब तक नहीं किए गए हैं। घटना के बाद लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
