सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बकवार गांव में मामूली जमीन विवाद ने खून का रूप ले लिया। बेटे और बहू ने मिलकर अपने 70 वर्षीय पिता लालधारी यादव पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले ही परिवार में जमीन को लेकर विवाद हुआ था, जिसे पुलिस ने समझौते के जरिए शांत करा दिया था। लेकिन बुधवार को विवाद फिर भड़क उठा। इसी दौरान छोटे बेटे और उसकी पत्नी ने कुल्हाड़ी से पिता के सिर पर वार कर दिया।गंभीर हालत में परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।घटना के बाद आरोपी बेटा और बहू घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
