सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के राबर्ट्सगंज मार्ग पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक एक शादी समारोह में निमंत्रण देकर घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।हादसे के बाद स्थानीय लोगों में शोक और आक्रोश का माहौल है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 15, 2026गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 15, 2026पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंस्पेक्टर लक्ष्मण पर्वत सम्मानित
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
