सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-भीषण गर्मी में राह चलते एक वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार की है। मृतक की पहचान सुमेर चेरो (65 वर्ष), पुत्र सुखदेव, निवासी सथारी, थाना माँची के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुमेर चेरो बाजार करने के लिए पिकअप वाहन से रामगढ़ पहुंचे थे। वाहन से उतरने के बाद वह अपने सिर पर गठरी रखकर बाजार की ओर बढ़ ही रहे थे कि अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज धूप और लू लगने की वजह से वृद्ध की तबीयत बिगड़ी, जिससे उनकी जान चली गई। सूचना पर पन्नूगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।भीषण गर्मी और लू के चलते जिले में पहली मौत सामने आने से जनमानस में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन को चाहिए कि सार्वजनिक स्थानों पर छाया, पानी और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
