डाला/ सोनभद्र (अरविंद दुबे, गिरीश तिवारी)- नगर का शहीद स्थल गुरुवार देर शाम जज़्बे, जुनून और जनाक्रोश का गवाह बना। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में मारे गए बेगुनाह पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए दर्जनों युवाओं ने यहां मोमबत्तियों की रोशनी में एक मौन पदयात्रा निकाली।

यह सिर्फ एक श्रद्धांजलि सभा नहीं थी, यह आतंक के खिलाफ डाला के युवा खून का उबाल था।नम आंखों से लेकिन दिल में अंगारे लिए युवाओं ने शहीद स्थल से डाला बाजार तक मौन धारण कर पदयात्रा की और फिर उसी स्थल पर लौटकर शांतिपूर्वक, लेकिन तीव्र स्वर में अपनी संवेदना और विरोध दर्ज कराया।

उनके चेहरों पर शोक के साथ-साथ गुस्से की एक झलक साफ दिख रही थी एक ऐसा गुस्सा जो अब शब्दों से नहीं, संकल्प से जवाब चाहता है।सभा में सुधीर पाठक उर्फ मोनू धर्मवीर, करन, राजा, मुकेश, राज कुमार, वृज किशोर, तन्मय, ऋतिक, राजन, त्रिलोकी राय, सुजल, विरू समेत कई युवा शामिल हुए। उन्होंने आतंक के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की और सरकार से ऐसी घटनाओं पर निर्णायक प्रहार करने की मांग की।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
