सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)- चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया अस्पताल रोड पर देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। दरवाजे पर खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार में एक अनियंत्रित एम्बुलेंस ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद एम्बुलेंस चालक मौके से फरार हो गया।बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना रात के समय हुई, जिसका पता सुबह होते ही चला। सुबह कार की हालत देख कार स्वामी समेत स्थानीय लोग अचंभित रह गए। मामले की सूचना वाहन स्वामी द्वारा पुलिस को दे दी गई है।फिलहाल फरार एम्बुलेंस चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त
सम्पादकीयFebruary 12, 2026रागिनी बनीं मिस फेयरवेल, विशाल को मिला मिस्टर फेयरवेल का सम्मान