(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)
चोपन,सोनभद्र। शिक्षा के मंदिर में अमानवीयता का चेहरा उस वक्त सामने आया जब चोपन थाना क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा इंटर कॉलेज में आठवीं कक्षा की एक छात्रा को केवल होमवर्क न करने की सज़ा इस तरह दी गई कि वह घंटों क्लास के बाहर खड़ी रही।चौंकाने वाली बात यह रही कि छात्रा के पैर में पहले से गंभीर चोट थी और वह खड़ी नहीं हो पा रही थी। दर्द से कराहती रही, पर शिक्षक का हृदय नहीं पसीजा। बच्ची की तकलीफ को अनदेखा करते हुए उसे लगातार सज़ा दी जाती रही।परिवार ने जब बच्ची की हालत देखी तो चोपन थाने पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दी और न्याय की मांग की।घटना के बाद विद्यालय प्रशासन की चुप्पी और शिक्षकों की संवेदनहीनता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।प्रशासन और बाल अधिकार आयोग से इस प्रकरण में त्वरित हस्तक्षेप की मांग की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Breaking_NewsMay 15, 2026युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
