गिरीश तिवारी / अरविंद दुबे
डाला/ सोनभद्र: नगर क्षेत्र में वृद्धा पेंशन प्राप्त कर रहे सभी लाभार्थियों के लिए नगर पंचायत कार्यालय ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि शासन के निर्देशानुसार केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पूर्ण कराना अब अनिवार्य कर दिया गया है। जिन लाभार्थियों की केवाईसी समय पर पूरी नहीं होगी, उनकी पेंशन रोक दी जाएगी,नगर पंचायत प्रशासन ने बताया कि पेंशन वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमित बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इसके अंतर्गत लाभार्थियों को अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर सहित दस्तावेज नगर पंचायत कार्यालय में जल्द से जल्द जमा करने होंगे।प्रशासन ने वृद्धजन लाभार्थियों से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया को गंभीरता से लें और समय पर दस्तावेज जमा करके पेंशन व्यवस्था को बाधित होने से बचाएं।नगर पंचायत कार्यालय की ओर से यह भी कहा गया है कि बिना केवाईसी के किसी भी लाभार्थी को पेंशन देने में तकनीकी अड़चनें आ सकती हैं, इसलिए सभी लाभार्थी आवश्यक कागजात के साथ कार्यालय में संपर्क करें।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
