दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह/गिरीश तिवारी)-जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा 21 जनवरी 2026 को संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग के दौरान अवैध रूप से परिवहन की जा रही अंग्रेजी शराब और बीयर की भारी खेप बरामद की गई।पुलिस को यह सफलता गुप्ता मोड़, दुम्हान क्षेत्र में मिली, जहां मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बहदग्राम दुम्हान के पास सड़क किनारे खड़ी एक दुर्घटनाग्रस्त मारुति वैगनआर कार में अवैध शराब लदी हुई है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में नाजायज अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई। बरामद सभी बोतलों और केनों पर “For Sale in Madhya Pradesh Only” अंकित पाया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि शराब को अवैध तरीके से दूसरे राज्य से लाकर यहां सप्लाई की जा रही थी।पुलिस ने मौके से 41 बोतल ओल्ड मोंक रम, 80 शीशी आफ्टर डार्क व्हिस्की, 60 केन किंगफिशर बीयर, 30 केन बडवाइजर बीयर और एक मारुति वैगनआर कार बरामद कर वाहन को कब्जे में ले लिया। बरामदगी के आधार पर वाहन स्वामी अब्दुल कय्युम अंसारी निवासी पटना तथा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना दुद्धी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 कुँवर सिंह, उ0नि0 हरिकेश राम आजाद, हे0का0 भागीचंद तथा का0 आकाश सरोज शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
