ओबरा/सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)
भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सीमा पार किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित तिरंगा यात्रा मंगलवार को ओबरा नगर में निकाली गई। यात्रा में सैकडों की संख्या में लोग तिरंगा लेकर शामिल हुए और वीर सैनिकों के बलिदान को नमन किया।

भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से नगर का चप्पा-चप्पा गूंज उठा।इस गौरवशाली यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने सहभाग किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य सफलता नहीं, बल्कि भारत की बदलती रणनीतिक नीति और आत्मनिर्भर सुरक्षा संकल्प का प्रमाण है। हमारी सेना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब आतंक और दुश्मनों को उसी की भाषा में जवाब देने में सक्षम है। ओबरा की जनता ने आज जिस उत्साह और गरिमा से इस तिरंगा यात्रा में भाग लिया है, वह यह दर्शाता है कि राष्ट्रभक्ति यहां की मिट्टी में रची-बसी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश एक नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। मैं ओबरा वासियों की ओर से वीर सैनिकों और हमारे प्रधानमंत्री को कोटि-कोटि नमन करता हूं।तिरंगा यात्रा ओबरा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और हर चौक-चौराहे पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

यात्रा का समापन राष्ट्रगान और दो मिनट के मौन के साथ वीर शहीदों को समर्पित श्रद्धांजलि से हुआ।इस भव्य आयोजन में भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह, ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, रेनुकूट मंडल अध्यक्ष छवि शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन कुशवाहा एवं चोपन मंडल अध्यक्ष संजय केशरी जी की सक्रिय उपस्थिति रही।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
