डाला /सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-
नगर पंचायत डाला बाजार स्थित वैभव मैरिज लॉन में शुक्रवार को भाजपा डाला मंडल द्वारा एक भव्य महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान 2025 के तहत मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

सम्मेलन का उद्देश्य अहिल्याबाई होलकर के जीवन से प्रेरणा लेकर महिलाओं को सामाजिक, राजनैतिक और सांस्कृतिक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश सिंह पटेल ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर केवल एक रानी नहीं, बल्कि एक संपूर्ण युग थीं। 1767 से 1795 तक उन्होंने मालवा पर शासन किया और समाज में न्याय, धर्म और सेवा का आदर्श प्रस्तुत किया। उनका जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौंडी गांव में हुआ था और वे मराठा साम्राज्य की अद्वितीय शासिका के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया, तीर्थों का विकास किया और अपनी प्रजा को परिवार की तरह संभाला।कार्यक्रम संयोजक दीपक दूबे ने जानकारी दी कि होलकर वंश के संस्थापक मल्हार राव होलकर एक साधारण किसान से मराठा साम्राज्य के सेनानायक बने और इंदौर रियासत की नींव रखी। अहिल्याबाई ने इसी विरासत को आगे बढ़ाया और भारतीय इतिहास में अमिट छाप छोड़ी।महिला वक्ता हेमलता जायसवाल ने उनके बचपन की घटनाओं को साझा करते हुए बताया कि जब वे मात्र आठ वर्ष की थीं, तब मल्हार राव होलकर ने उन्हें मंदिर में सेवा करते देखा और उनकी सादगी से प्रभावित होकर अपने पुत्र खंडेराव से विवाह तय कर दिया। रानी अहिल्या का जीवन संघर्षों से भरा था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष पाल ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे भी अहिल्याबाई के पदचिह्नों पर चलें और समाज में परिवर्तन की अग्रदूत बनें।

उन्होंने कहा कि आज की महिला में अपार ऊर्जा है, आवश्यकता है तो बस उस ऊर्जा को सही दिशा देने कीकार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी चंद्रावती देवी, मंडल उपाध्यक्ष उर्मिला देवी, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, पूनम, सभासद विशाल गुप्ता, अवनीश पांडे, संतोष, ज्ञान देवी, विकास जायसवाल, कृपाशंकर पांडे, रोहित गोस्वामी, श्रीनिवास यादव समेत भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री बृजेश पांडे ने सशक्त शब्दों में किया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
