अरविन्द दुबे/गिरीश तिवारी
सोनभद्र। मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर स्थित माँ कुंड वासिनी और इस क्षेत्र के लोगों की काफी आस्था है इस मंदिर में दो राज्यों के भक्तगण अपनी मुरादे पूरी करने के लिए माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। आपको बता दें कि आज माता रानी के कुण्डवासनी धाम में एक सांस्कृतिक का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को लेकर पहले से ही यहां के स्थानीय लोगों द्वारा जोर से तैयारी शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम में चार-चार लगाने के लिए सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय के जन्मदिन को सवर्ण एकता दिवस के रूप में मनाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव शिवम सिंह ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश, सूरज कुमार चौबे आ रहे हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ता पहले से ही तैयारी में जुट गए हैं। कार्यक्रम को बृहद व सफल बनाने के लिए क्षेत्र में प्रचार प्रचार भी किया जा रहा है और लोगों से अपील की जा रही है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उनके विचारों को सुने। इसकी जानकारी सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार शुक्ला ने दी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त