यूपी में आपदा से होने वाली मौतों को रोकने के लिए प्रदेश सरकार की बड़ी पहल सामने आई है। वज्रपात से होने वाली मौतों से बचाव के लिए अपनाए जा रहे उपाय और तड़ित चालक संयंत्रों की होती स्थापना का जायजा लेने पहुंचे आपदा सचिव रविंद्र प्रताप शाही (रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल) ने सोनभद्र में इसकी जानकारी दी। बताया कि बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जहां स्कूली बच्चे एंबेसडर की भूमिका निभाएंगे। वहीं, बचाव के लिए जागरूकता के क्रम की निरंतरता बनी रहे, इसके लिए प्राथमिक से लेकर इंटर तक के लिए अलग पाठ्यक्रम तैयार करने के साथ ही, प्राथमिक से लेकर माध्यमिक कक्षा तक के सभी विद्यालयों में, आपदा गुरू की तैनाती की जाएगी। इसके लिए उसी विद्यालय में तैनात किसी एक शिक्षक को इसके लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित कराया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 31, 2026मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट से झुलसी महिला
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी