बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में खेत में सिंचाई करने गए एक किसान की गुरुवार की सुबह करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। आपको बता दे कि सिंहपुर गांव निवासी किसान संतोष कुमार सिंह गुरुवार की सुबह खेत में सिंचाई करने के लिए गए हुए थे, तभी करंट की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फेफना थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
