मलखंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
सोनभद्र (अरविंद दूबे)-जनपद में आयोजित मलखम्भ प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा किया गया । जिसका समापन आज शनिवार को हुआ । इस प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के 10 टीमों को प्रतिभाग करना था। जिसमें जनपद सोनभद्र, मीरजापुर, भदोही, आजमगढ़ एवं बलिया की टीमों ने प्रतिभाग किया। अपरिहार्य कारणों से जनपद जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, चन्दौली एवं वाराणसी की टीमें प्रतिभाग नही कर सकी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों द्वारा खेल भावना तथा सौहार्दपूर्ण माहौल में अनुशासित रहते हुए अपने खेल का प्रदर्शन किया गया । प्रतियोगिता मे सामूहिक टीम में जनपद सोनभद्र द्वारा सर्वाधिक अंक प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया गया जबकि जनपद मीरजापुर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह को स्मृत्ति चिन्ह प्रदान किया गया । समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा विजेता टीम को विजेता शील्ड दी गयी साथ ही साथ प्रतिभाग करने वाली अन्य टीमों को भी पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया । इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र श्री कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री विनोद कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी श्री दद्दन प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 12, 2026रागिनी बनीं मिस फेयरवेल, विशाल को मिला मिस्टर फेयरवेल का सम्मान
सम्पादकीयFebruary 12, 2026जनपद में पर्यटन और स्वरोजगार की अपार संभावनाएं, विधानसभा में गूंजा विकास का स्वर
सम्पादकीयFebruary 12, 2026पुलिस ने जिला बदर व टॉप-टेन अपराधी को दबोचा, न्यायालय भेजा
सम्पादकीयFebruary 12, 2026देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में वाम दलों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन