दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-रामलीला नाट्य मंडली के सबसे पुराने पुरोधा बयोवृद्ध व्यास पीठ के पूज्य प्रेमचंद मिश्रा का मंगलवार की रात्रि लगभग 9:30 बजे देहावसान हो गया l पूज्य व्यास प्रेमचंद मिश्रा नें लगभग 7 से 8 दशकों तक मर्यादा पुरुषोत्तम राम का अभिनय, राजा हरिश्चंद्र, हास्य कलाकार,फाग गीत हारमोनियम,तबला आदि संगीत प्रस्तुति विभिन्न रूपों में कर भारतीय सनातन परंपरा को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए रामायण का चरित्र चित्रण पाठ आदि अभिनय को जीवंत दुद्धी परिक्षेत्र के घर घर में किया l बीना उनके मानो रामलीला का पाठ हीं असंभव होता था,अब वह मधुर आवाज ” माटी का तन माटी में मिल जाएगा ” आदि नगर एवं क्षेत्र वासियों को नहीं सुनाई देगा l संकट मोचन मन्दिर दुद्धी प्रथम तल मर्यादा पुरुषोत्तम राम भगवान शंकर मां दुर्गा आदि की नित्य दिन बतौर पुजारी आराधना पूजा किया करतें थे l गत माह पूर्व पोस्टेड का ऑपरेशन जिला मुख्यालय रावर्ट्सगंज पर स्थित एक निजी अस्पताल में हुआ था l तभी से वह बीमार चल रहें थे l जैसे ही नगर में इस बात की खबर फैलीं मर्माहत रामलीला नाट्य मंडली के मैनेजर कमलेश कुमार कमल, पवन सिंह नित्यानंद मिश्रा,अजय गुप्ता संदीप कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता,क्षेत्रीय विधायक दुद्धी रामदुलार सिंह गौंड,पूर्व विधायक हरिराम चेरो,नगर पंचायत दुद्धी अध्यक्ष कमलेश मोहन, जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, रामलीला कमेटी संरक्षक,देव नारायण जायसवाल,श्याम नारायण आढती, भोला नाथ,प्रेमचन्द गुप्ता शंभू आढ़ती, रामपाल जौहरी एडवोकेट, रविंद्र जायसवाल, राष्ट्रीय,जिला प्रचारक योगेश जी, आनंद चौरसिया आदि अन्य प्रबुद्ध जनों ने पूज्य व्यास पीठ के महंत प्रेमचंद मिश्रा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर ईश्वर से
चरणों में स्थान देने के लिए प्रार्थना किया हैं l
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़May 15, 2026अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के डीएम चर्चित गौड़, कनहर सिंचाई परियोजना की धीमी प्रगति पर लगाई कड़ी फटकार
सम्पादकीयMay 15, 2026डीजल पेट्रोल दाम बढ़ते ही दुद्धी क्षेत्र के सभी पेट्रोल टंकियां पर फ्यूल समाप्त निराश होकर पूरे दिन लौटे वाहन स्वामी
सम्पादकीयMay 15, 2026श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन मानस जी महाराज से अमृतवाणी सुन भक्तों ने किया मन तृप्त
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
