दुद्धी /सोनभद्र(रवि सिंह) -भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता का आगमन 2 अक्टूबर दिन सोमवार को दुद्धी मण्डल में होना है।जिसकी जानकारी दुद्धी मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल ने देते हुआ कहा कि जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता का आगमन सुबह 11 बजे दुद्धी में होगा युवा मोर्चा की अगुवाई में बाइक जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता उनका रजखड़ घाटी के पास स्वागत करेंगे उसके बाद दुद्धी ब्लॉक परिसर में कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत व अभिनंदन का कार्यक्रम किया जाना है।अभिनंदन समारोह के बाद बाईक से कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर भर्मण करते हुए खजुरी गांव में एक सामाजिक कार्यक्रम मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे ।दुद्धी मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया है ,कि दुद्धी मण्डल के समस्त कार्यकर्ता बन्धु अभिनंदन समारोह में पहुँच कर कार्यक्रम को सफल बनावें।।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
