दुद्धी /सोनभद्र(रवि सिंह)-दुद्धी की जीवनदायिनी ठेमा नदी में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया।इसके पीछे उद्देश्य यह था, कि बरसात कम होने के कारण पानी का गन्दा होना और कूड़ा करकट जमा हो जाने के कारण पानी आगे धीरे धीरे जा रहा था।पितृपक्ष के दौरान सैकड़ों लोग अपने पितृ को तर्पण देने के लिए जाते है और आगामी दिनों में जीवित्पुत्रिका व्रत के समय माताएं बहनें स्नान करने के लिए आती है । गन्दा पानी देखकर उनका भी मन थोड़ी देर के लिए घृणित हो जाता इसलिए यह आवश्यक था, कि इसकी सफाई की जाए।इसलिए भारतीय जनता पार्टी और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सुरेन्द्र अग्रहरि के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया जिसमे जिला मंत्री दिलीप पांडेय,संजू तिवारी,काशी क्षेत्र के नीरज अग्रहरि, धनंजय रावत, कृष्ण कुमार अग्रहरि, श्रवण कुमार अग्रहरि, मनोज पांडेय, महेश कुमार अग्रहरि, आलोक गुप्ता, गोरखनाथ अग्रहरि , अरविन्द जायसवाल, आदि कार्यकर्त्ता ने सहयोग किया।।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार