रिपोर्ट राजेंद्र कुमार मानव
घोरावल। स्थानीय कोतवाली के उभ्भा चौकी अंतर्गत बभनी गांव में रविवार को बिजली के करेंट से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।रविवार शाम पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मारकंडे गोंड़ (55) पुत्र जगनरायन निवासी राज़स्व गांव बभनी, ग्राम पंचायत कन्हारी,थाना घोरावल रविवार को दोपहर के समय खेत में सिंचाई के लिए विद्युत बोर्ड में मोनोब्लॉक का तार जोड़ रहा था।ग्रामीणों के मुताबिक केबल तार कहीं से कटा हुआ था, इस कारण मारकंडे करेंट की चपेट में आ गया।उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और डंडे की मदद से केबल तार को अलग किया,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।रविवार शाम घटना की सूचना उभ्भा चौकी में मिली तो चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से घटना के सम्बंध में पूछ ताछ की और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।इस सम्बंध में उभ्भा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि मृतक शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर