रवि सिंह
दुद्धी (सोनभद्र) बघाडू वन क्षेत्र के धनौरा गाँव के समीप जंगल मे शुक्रवार को दोपहरी लकड़ी कटान की सूचना पर बीहड़ में घुसे वन वाचर पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल पहुंच गया।इस बाबत बघाडू वन दरोगा विशाल कुमार ने बताया कि धनौरा गांव के जंगल में कुछ महिलाओं द्वारा लकड़ी कटान की सूचना मिलने पर वाचर वासुदेव को धनौरा गांव के समीप जंगल मे निगरानी के लिए भेजा गया। वह जंगल मे घुसा ही था कि अचानक कही से आये मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। जब तक वह अपने बचाव के लिए कुछ जतन कर पाता, तब तक वह गंभीर रूप से घायल होकर वह जंगल मे ही तड़पते हुए किसी तरह इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। सूचना पाकर झट मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से घायल वाचर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। चिकित्सको द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
