देवरिया। जिले में आज सुबह ही दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले भर में हड़कंप मच गया, जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए। घटनास्थल पर चीख- पुकार से पूरा गांव सहम उठा।

गांव में तनाव का माहौल को हुए पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बताया गया कि रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर एक परिवार की छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गांव में एक व्यक्ति से भूमि विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है। सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि गोली चलने से छह लोगों की मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। गांव में तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी भेजी जा रही है। हत्या के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल है।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026लोहरा पावरहाउस के पास ट्रेलर में कार की टक्कर, युवक घायल
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास