सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जनपद की LIU (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) टीम ने आज प्रमुख और संवेदनशील स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।रेलवे स्टेशन रॉबर्ट्सगंज, बस स्टैंड रॉबर्ट्सगंज, रेलवे स्टेशन चोपन, ओबरा डैम और अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर यात्रियों और आमजन से पूछताछ की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।

अभियान का उद्देश्य किसी भी अवांछनीय घटना को रोकना और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना था। LIU टीम ने स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर सतर्कता बरती। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
