सोनभद्र :(अरविंद दूबे, गिरीश तिवारी) -बुधवार की सुबह मनहूस साबित हुई। कुएं में दम घुटने से दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई । वह मोनोब्लॉक निकालने एक-एक कर कुएं में उतरे थे। करीब तीन घण्टे तक तीनों अंदर ही फंसे रहे। बिजवार गांव निवासी दीपक गुप्ता (35) गांव के घर के पास संकरा और गहरा कुआं है। इसी में मोनोब्लॉक मोटरसाइकिल लगा हुआ था। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे दीपक का पड़ोसी बलवंत (40) मोनोब्लॉक निकालने के लिए कुएं में उतरा था। वह करीब 20 फ़ीट अंदर गया था, तभी उसका दम घुटने लगा। कुएँ मे दम घुटने से मदद की गुहार सुनकर दीपक का भाई सूर्य प्रकाश (31) भी कुएं में उतर गया । अंदर जाने के बाद वह भी जहरीली गैस के कारण दम घुटने से बेहोश हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही दीपक भी कुंए में उतरा, लेकिन वह भी अंदर फंस गया ।परिजनों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कटिया डालकर कुएं में तीनों की तलाश शुरू की। करीब तीन घण्टे की मशक्क़त के बाद तीनों को बाहर निकाला गया। आननफानन ग्रामीण उन्हें वैनी सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तत्काल एम्बुलेन्स उपलब्ध न होने पर पुलिस अपनी गाड़ी से तीनों युवकों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पटवध मोड़ के पास रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि सूचना देने के बाद पुलिस काफी देर से पहुंची। सीएचसी पर भी पर्याप्त संसाधन न होने से तीनों को प्राथमिक उपचार समय पर नहीं मिल सका।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार