सोनभद्र(आलोकपति तिवारी,गिरीश तिवारी)– यूपी सोनभद्र के थाना रायपुर में एक मामला सामने आया है। जहां पर एक प्रेमी जोड़े के परिवार के लोग शादी के लिए राजी नहीं हुई तो थाने में पहुंचकर पुलिस वालों ने प्रेमी जोड़े की शादी करा दी,कम्हरिया व आमडीह गांव में प्रेमी जोड़ा थाना रायपुर में पहुंचा है। जहां पर उसने कहा कि उनके परिवार के लोग शादी नहीं करवा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने ग्राम प्रतिनिधी जेपी सिंह पटेल की मौजूदगी में
थाने में बने मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी कराई और दोनों को आशीर्वाद भी दिया। शादी से प्रेमी जोड़ा काफी खुश दिखाई दिया,दरअसल मामला आमडीह गावं के निवासी सत्यम सिंह पुत्र रमेश सिंह पास के गांव कम्हरिया के निवासी मगन बिहारी पटेल की पुत्री सरस्वती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इस मामले की परिवार के लोगों पता चला तो परिवार के लोग दोनों के प्रेम प्रसंग से नाराज हो गए। और दोनों को काफी डांटा फटकारा। प्रेमी जोड़े ने सोचा कि उनके परिवार के लोग दोनों की शादी नहीं करेंगे। जिसके बाद प्रेमी जोड़ा थाने में पहुंचा जहां पर पुलिस की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए साथ जीने मरने की कसमें खाई।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार