रिपोर्ट राजेंद्र कुमार मानव
घोरावल। घोरावल तहसील क्षेत्र के भैंसवार गांव को मगरदहा गांव से जोड़ने वाला नकहर नदी पर बनी पुलिया बुधवार सुबह भरभराकर ढह गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मानक के अनुरूप काम न होने से निर्माण के दो साल बाद ही पुलिया की हालत खराब होने लगी थी। ग्रामीणों ने बताया कि पेढ़ – भैंसवार – सरंगा मार्ग पर नकहर नदी पर 20 साल पहले करीब 30 लाख रुपये की लागत से इस पुलिया का निर्माण हुआ था। निर्माण के दो साल बाद ही इसमें कमियां दिखाई देने लगी थी।पुलिया निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई थी। करीब दो महीने पहले पुलिया का एक पिलर क्षतिग्रस्त होकर टूटने की कगार पर था।इसकी सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई थी और इसकी मरम्मत का काम चालू था लेकिन बारिश के कारण कुछ दिनों से काम बंद था। इसी बीच बुधवार सुबह पुलिया भरभराकर गिर पड़ा।ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया टूटने से यह मगरदहा व भैसवार गांवों के स्कूली बच्चे विद्यालय आने जाने में असमर्थ हो गए हैं और किसानों को आने जाने का भी रास्ता बंद हो चुका है। इस रास्ते से कई रास्ते जुड़े हैं जिससे बनारस व मिर्जापुर आवागमन में परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है और दूसरे अधिक लंबी दूरी वाले मार्ग से आना जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जनहित में तत्काल पुलिया निर्माण शुरू कराने की मांग की है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
