Share

घोरावल(राजेंद्र मानव) -स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कोरट गांव में एक वृद्ध व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह 9 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से पीआरवी को सूचना मिली कि कोरट गांव में कुछ दिन पूर्व मारपीट के संदर्भ में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना पर तत्काल पीआरवी मौके पर रवाना हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ मृतक के घर पहुंचा गया। मृतक कंचन (70) पुत्र स्वर्गीय टेंगरी का शव घर पर था। जहाँ उसके स्वजन व सगे संबंधी मौजूद थे। प्रभारी निरीक्षक नेे बताया कि पूछताछ की गई तो पता चला कि मृतक की बहू अपने पति इंद्रेश के साथ कुछ दिन पूर्व गुजरात गई थी। करीब 15 दिन पहले गुजरात से वापस आई तो पड़ोसी के घर की पारिवारिक महिलाओं में आपस में कहासुनी करीब 12 दिन पहले हुई थी। दोनो पक्ष आपस में सुलह करके विवाद समाप्त कर लिए थे। बताया कि मंगलवार को पूछताछ पर पता यह भी चला कि मृतक व उनकी 65 वर्ष की पत्नी घर पर थे। मृतक करीब एक महीने से बुखार से पीड़ित थे। स्थानीय डॉक्टर को दिखाकर दवा ले रहे थे। अचानक सोमवार की रात में उनकी मौत हो गई। मामले के खुलासा के लिए स्वजन कंचन की मौत के कारण की जानकारी हेतु शव का पोस्टमार्टम कराना चाहते थे। मृतक की पत्नी सुखवंती की तहरीर पर पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी भेजा गया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *