घोरावल(राजेंद्र मानव) – मिशन शक्ति दीदी अभियान व एंटी रोमियो अभियान के तहत मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खरूआव में प्रभारी निरीक्षक घोरावल कमलेश कुमार पाल के नेतृत्व में छात्रों को हेल्पलाइन नंबरो व साइबर हेल्पलाइन नंबर आदि सरकार द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। महिला कांस्टेबल अरायना सिद्दीकी ने घरेलू हिंसा के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय परिसर मे प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पाल ने छात्र छात्राओं को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत विभिन्न टोल फ्री नंबर 112, 1090, 1930, 108, 102, 1098 की जानकारी दी। इसके साथ ही यातायात नियमों का अनुपालन करने, साइबर अपराध एवं आर्थिक अपराध व महिलाओं तथा बच्चों के प्रति होने वाले अपराध, खेलकूद, शारीरिक व्यायाम, अनावश्यक मोबाइल का इस्तेमाल करने आदि के सम्बंध में भी अवगत कराया गया। बच्चों से यह कहा गया कि परिवार के सदस्यों व परिचितों को इन बातों से जागरूक करें और अपने जीवन में उनका अनुपालन करें जिससे एक सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य का निर्माण हो सके।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
