घोरावल(राजेंद्र मानव) – स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुर्तिया गांव के समीप गुरुवार को अल सुबह आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्तन पुत्र डंगर निवासी ग्राम बैजनाथ (शिवद्वार) एवं राजेन्द्र पाल पुत्र स्वर्गीय महेश निवासी ग्राम खुटहां, थाना कोतवाली घोरावल गुरुवार को बाइक से अपने घर जा रहे थे, कि मुर्तिया गांव के समीप आमने-सामने बाइक के भिड़ंत में दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार