बहराईच। एक युवक ने गुस्से में अपनी पत्नी की लोहे के राड से पिटाई करने के बाद रस्सी से उसका गला भी कस दिया जिससे महिला की मौत हो गई,मौत होने के बाद युवक ने खुद भी फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है। मामला जनपद बहराइच के थाना नानपारा क्षेत्र में रहने वाले जनपद हमीरपुर के थाना कोडारा के कोडरा गांव निवासी धीरज उर्फ बबलू पुत्र शंकर का विवाह जिले के कोतवाली नानपारा के मोहल्ला नईबस्ती निवासी आरती से हुआ था। धीरज यहीं पर रहकर ई रिक्शा का संचालन करता था। ई रिक्शा से मिलने वाले पैसे से घर का खर्च चलाता था। बीती देर रात अचानक धीरज का अपनी पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद धीरज ने पत्नी की लोहे के राड से पिटाई कर रस्सी से गला दबा दिया जिससे पत्नी की मौत हो गई,वहीं पत्नी की मौत होने के बाद पति धीरज ने भी घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मामले की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची जहां पुलिस को मौके पर काफी मात्रा में खून पड़ा मिला वहीं पुलिस ने दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि पत्नी की हत्या के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 31, 2026मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट से झुलसी महिला
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी