औरैया। दौलतपुर कोतवाली क्षेत्र में आज एक सनसनी खेज का खुलता हुआ है जहां पर रिश्तो का कत्ल कर दिया गया। मां ने अपने सगे भांजे का ही कत्ल कर दिया, घटना बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि सुनील कुशवाहा अपने मामा बीर सिंह निवासी कुआं खेड़ा थाना कदौरा आया था। देर रात लगभग 11 बजे सुनील व वीर सिंह मकान के बाहर डले तख्त पर लेट गए और बाकी परिजन घर के अंदर सो गए। रात लगभग 12 बजे सुनील के चीखने की आवाज आई तो बड़ी पुत्री दीवार फांद कर बाहर आई तो देखा की उसका पिता सुनील पर फावड़े से मार रहा है जिसने गांव में शोर मचाया तो पिता भाग गया। रात को ही तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान सुनील को सीएचसी ले कर आई जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है की आरोपी को शक था की मृतक का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है जिस पर कई बार दोनों में विवाद भी हुआ था वही पुलिस ने आरोपी की पुत्री पिंकी देवी की तहरीर पर पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में सीओ देवेंद्र पचौरी ने बताया की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
