मिर्जापुर। विंध्याचल धाम में तीर्थ पुरोहित को थप्पड़ मारे जाने से आक्रोशित श्रीविंध्य पंडा समाज ने इसका विरोध किया। विरोध के चलते धाम की तमाम दुकानें बंद कर दी गई। लोगों ने धाम प्रभारी सी पी पांडेय के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपने आक्रोश का इजहार किया । नगर विधायक के ढुलमूल आचरण को देख पंडा समाज ने नगर विधायक मुर्दाबाद का भी नारा लगाया । क्षेत्र के सभासद ने न्यायोचित कार्रवाई न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। विंध्याचल धाम में आम दिनों की तरह भक्तों की भीड़ लगी थी। इसी बीच एक युवा तीर्थ पुरोहित अपने अपने यजमान को लेकर धाम में पहुंचा था । इस दौरान वह महिलाओं को हटाने में लग गया। इस पर पहुंचे धाम प्रभारी ने उसे थप्पड़ मार कर महिलाओं को टच करने से मना किया । यह बात कुछ लोगों को नागवार लगी। लिहाजा मामला तूल पकड़ गया । इसको लेकर पंडा समाज के लोग लामबंद हो गए । नारेबाजी करते हुए धाम की दुकानों को बंद करा दिया गया। क्षेत्रीय सभासद ने दोषी धाम प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की हैं। धाम में पहुंचे सीओ सिटी ने 30 अक्टूबर के बाद जांच करते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया। श्रीविंध्य पंडा समाज के प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे नगर विधायक रत्नाकर मिश्र के खिलाफ भी समाज के लोगों ने नारेबाजी कर अपने आक्रोश का इजहार किया । सभासद ने कहा कि 30 अक्टूबर के बाद अगर धाम प्रभारी को नहीं हटाया जाता तो पंडा समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर