शक्तिनगर:(अजयंत कुमार सिन्हा)-
एनसीएल ककरी परियोजना के आवासीय परिसर के चारों तरफ खाली पड़ी एनसीएल की जमीनों पर अवैध कब्जा तेजी से हो रहा है जिसको देखते हुए भी एनसीएल ककरी की सुरक्षा विभाग चुप्पी साधे बैठी हुई है। एनसीएल की सुरक्षा विभाग ना तो अपनी जमीनों की रखवाली कर पा रहा है और ना ही इन भू माफियाओं पर कोई कार्रवाई कर रहा है जिसके कारण भूमाफियाओं के द्वारा एनसीएल की कीमती जमीनों पर आलीशान महल तैयार किया जा रहे हैं। एनसीएल में सुरक्षा विभाग को एनसीएल की भूमि व उपकरणों की देखरेख के लिए तैनात किया गया है इसके बावजूद भी एनसीएल के सुरक्षा विभागों के निष्क्रियता के कारण खदानों से डीजल कबाड़ कोयले की चोरी हो रही है तो वही एनसीएल की कीमती जमीनों पर अवैध कब्जा भी जोरों से किया जा रहा है जिसमें कुछ तथाकथित कलमकारो की भूमिका भी शामिल है और कब्जे को लेकर कई बार लाँ एंड ऑर्डर भी बिगड चुका है l ताज़ा मामला रेणुसागर के कोलगेट का है जहाँ लाखो की क़ीमत की मेन मार्केट मे एनसीएल ककरी की जमीन को भू माफियाओ ने कब्जा करना शुरू कर दिया है l जब कुछ लोगो ने इसकी शिकायत एनसीएल हेड क्वार्टर सिंगरौली मे किया तब जाकर हरकत मे आये सुरक्षा कर्मियों ने काम को रुकवाया l सुरक्षा कर्मी एस पी सिंह ने बताया कि काम रोक दिया गया है सोमवार को इसकी लिखित शिकायत पुलिस मे की जाएगी l
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
