डाला:(गिरीश तिवारी) -स्थानीय चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित एक बंद खदान में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। ट्यूब में बैठकर खेलने के दौरान वह खदान के गहरे पानी में डूब गया। घंटों मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला गया,डाला चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की देर शाम बाड़ी निवासी अशफाक खान का पुत्र आसिफ उर्फ डूग्गू (7) कुछ अन्य बच्चाें के साथ एक बंद खदान की ओर गया था। वहां भरे पानी में वह हवा से भरा ट्यूब लेकर पानी में खेलने लगा। उसके साथ बड़ा भाई दस वर्षीय रेहान, पड़ोसी सुनील, चिंटू आदि भी थे। खेलते हुए आसिफ अचानक ट्यूब से गिरकर पानी में चला गया। साथी बच्चे कुछ समझते तब तक वह गहरे पानी में डूब गया। चीखते-चिल्लाते अन्य बच्चे बाहर और घर जाकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से बालक की तलाश शुरू की। घंटों मशक्कत के बाद स्थानीय तैराक व गोताखोरों की मदद से गहरे पानी से शव को बाहर निकाल लिया गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि आसिफ कक्षा तीन का छात्र था। उसका शव बाहर निकालकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल