सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी सदर संजीव कटियार के निर्देशन में मंगलवार की रात लगभग 20.15 बजे थाना रायपुर पुलिस की टीम द्वारा बस स्टैण्ड खलियारी से 2 गांजा तस्कर अभय कुमार पासवान पुत्र दिनेश कुमार पासवान निवासी अमेठी खुर्द कविलाशपुर थाना थावें जिला गोपालगंज बिहार उम्र लगभग 22 वर्ष, कुन्दन बैठा पुत्र सुभाष बैठा निवासी अमेठी कुर्द कविलाशपुर थाना थावें जिला गोपालगंज बिहार उम्र लगभग 25 वर्ष को 27 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0-99/2023 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त